रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के ट्रेनीज हॉस्टल में 18 फरवरी को दोपहर बोकारो स्टील ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें राधागांव दूधीमाटी ने प्रथम मैच में टांड़ मोहनपुर को हरा कर जीत दर्ज की।
राधानगर पंचायत के मुखिया स्वरूप दास ने प्रथम मैच की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे पंचायत के राधागांव दूधीमाटी के टीम ने मैच जीता है। इसके लिए टीम के सभी सदस्य साधुवाद के पात्र है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे टूर्नामेंट में उनके पंचायत की टीम विजेता होगा। कहा कि उनके पंचायत के टीम में सभी होनहार खिलाड़ी हैं। जो अवश्य विजेता होंगे। ज्ञात हो कि आयोजित फुटबाल टूर्नामेंट में कुल 64 टीम भाग ले रही है।
![]()













Leave a Reply