प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। गिरिडीह के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) संतोष कुमार एवं डीएसपी कौसर अली के नेतृत्व में जिला के हद में बगोदर एवं योगीटांड़ में 2 जनवरी को सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
सड़क सुरक्षा माह के अवसर पर उपरोक्त अधिकारियों द्वारा गिरिडीह जिला में रोड सेफ्टी रोज ऐट रोड और सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ में हिट एंड रन एवं गुड सेमिरिथन योजना के बारे में भी जागरूक किया गया। साथ हीं बताया गया कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें।
इस अवसर पर नियम विरुद्ध वाहन चालकों को माला पहनाकर, गुलाब का फुल देकर, रोड सेफ्टी हैण्डबुक और रोड़ सेफ्टी पम्पलेट का भी वितरण किया गया। साथ में रोड सेफ्टी का शपथ दिला कर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी। इसके साथ ही उपरोक्त अधिकारियों द्वारा आम जनों को यातायात के नियमों का अनुपालन करने के प्रति जागरूक किया गया।
हेलमेट पहनने के फायदे से अवगत कराते हुए दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग एवं कार चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के प्रति सजग किया गया। बताया गया कि दोपहिया वाहन से यात्रा करते समय दोनों सवारों के लिए हेलमेट पहनना जरूरी होता है, क्योंकि दुर्घटना के समय चालक व साथ में पीछे बैठे व्यक्ति को चोट लगने का खतरा बराबर रहता है।
आमजनों को जागरूक करते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार का नशा का सेवन कर वाहन नहीं चलाना चाहिए। वाहन सदैव निर्धारित गति सीमा में ही चलाना चाहिए। बताया गया कि जल्दीबाजी में वाहनों को ओवर टेक करने की कोशिश न करें। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
![]()













Leave a Reply