Advertisement

वाहन जांच अभियान चलाकर डीटीओ ने वसूले ₹1 लाख 17 हजार जुर्माना

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 32 पर बोकारो जिला के हद में चास प्रखंड के पुपुनकी टॉल प्लाजा पर जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) मारुति मिंज द्वारा 15 अक्टूबर को सघन वाहन जांच अभियान चलायी गयी। चलाए गए सघन वाहन जांच अभियान के दौरान कुल 14 वाहनों से 1 लाख 17 हजार रुपए का जूर्माना वसूल किया गया।

जानकारी के अनुसार बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर डीटीओ मारुति मिंज द्वारा जांच अभियान चलाकर मोटरवाहन अधिनियम के विभिन्न नियमों के उल्लंघन में कुल 14 वाहन से 1 लाख 17 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। डीटीओ के नेतृत्व में अभियान के तहत कुल 47 वाहनों की जांच की गई, जिसमें फिटनेस सर्टिफिकेट, रिफ्लेक्टिव टेप, ओवर लोडिंग, इंश्योरेंस फेल एवं टैक्स फेल होने को लेकर कुल 14 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

साथ ही डीटीओ मिंज द्वारा चास प्रखंड के हद में जोधाडीह मोड़, आईटीआई मोड़ सहित अन्य स्थलों के चौक चौराहों पर दो पहिया वाहनों सहित चार पहिया वाहनों की जांच की गई, जिसमें हेलमेट, रजिस्ट्रेशन, पॉल्यूशन, लाइसेंस, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टिव टेप सहित अन्य की जांच की गयी। इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के साथ चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने का निर्देश भी दिया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *