Advertisement

पीएमश्री एसएस +2 उच्च विद्यालय में मादक द्रव्य निषेध साइकिल रैली व् भाषा कैंप

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पीएमश्री एसएस +2 उच्च विद्यालय कसमार में 23 जून को मादक द्रव्य निषेध जागरूकता हेतु साइकिल रैली एवं भारतीय भाषा कैंप के तृतीय दिवस का आयोजन किया गया। साइकिल रैली के माध्यम से विद्यालय परिवार ने आसपास के गांवों में मादक द्रव्य व्यसन से होने वाले नुकसान के बारे में जनमानस को अवगत कराया।

जानकारी के अनुसार साइकिल रैली विद्यालय परिसर से निकल कर आसपास के गांवों से होते हुए पुन: विद्यालय वापस पहुंची। रैली को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक फारुक अंसारी ने मादक द्रव्य व्यसन से होने वाले नुकसान से विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों को अवगत कराया। वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा ने मादक द्रव्य सेवन मुक्त राज्य बनाने के लिए पुरजोर प्रयत्न करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर शिक्षकों की टीम ने बच्चों एवं ग्रामवासियों से मादक पदार्थ गुटखा, खैनी, पान-मसाला, शराब, अफीम, चरस, हीरोइन, भांग, गांजा आदि से दूर रहने का आह्वान किया। साथ ही, विद्यालय में भारतीय भाषा कैंप के तृतीय दिन संस्कृत भाषा में वाद्य यंत्रों के माध्यम से गीत, संगीत, नृत्य आदि का अभ्यास कराया गया एवं बच्चों को इनका अर्थ समझाया गया।

विद्यालय के संस्कृत विभाग के वरीय शिक्षक डॉ रणजीत कुमार झा एवं सुशीला कुमारी ने उपस्थित छात्र – छात्राओं को गीत, संगीत, कला, नृत्य, वाद्य यंत्र आदि आयामों से अवगत कराया। उपरोक्त दोनों कार्यक्रमों में रामबाबू शुक्ल, डॉ अवनीश कुमार झा, महाकांत झा, धनंजय कुमार, सीमा ठाकुर, सुमन कुमारी, सुजाता कुमारी, परमेश्वर बेसरा, अमित कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह, दिनेश कुमार महतो समेत अन्य शिक्षक एवं छात्र – छात्रा उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *