Advertisement

बीडीओ के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय में नशा मुक्ति जन जागरूक शपथ ग्रहण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर 31 मई को बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड कार्यालय कक्ष सभागार में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार के के नेतृत्व में तंबाकू निषेध को लेकर कार्यालय कर्मियों को शपथ दिलायी गयी।

शपथ ग्रहण में बीडीओ मुकेश कुमार, मिथलेश पांडेय, प्रदीप यादव, विनय पुनीत खलको, अशोक गोप, संजीता कुमारी, सुनीता कुमारी, अनामिका कुमारी, उमेश कुमार, उत्तम दास, लक्ष्मण कुमार के अलावा दर्जनों शामिल थे।

शपथ में कहा गया कि मैं यह संकल्प लेता/लेती हूं कि तंबाकू या निकोटीन युक्त किसी भी उत्पाद का सेवन नहीं करूंगा/ करूंगी। मैं तंबाकू उत्पादों की आकर्षक पैकेजिंग, फ्लेवर और प्रचार में छिपे छलपूर्ण और भ्रामक इरादों को पहचानूंगा/पहचानूंगी तथा उनके प्रलोभन में नहीं आऊंगा। मैं तंबाकू से दूर रहकर न केवल स्वयं को बल्कि अपने परिवार मित्रों और समाज को भी इसके घातक प्रभावों से बचाने का सतत प्रयास करूंगा/ करूंगी।

एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं स्वस्थ भारत निर्माण और तंबाकू मुक्त समाज की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाऊंगा/ निभाऊंगी। हम सब मिलकर इस तंबाकू मुक्त स्वस्थ और समृद्ध झारखंड तथा भारत का निर्माण करें, साथ ही साथ कहा गया कि जिंदगी चुने तंबाकू नहीं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *