Advertisement

पुलिस केंद्र में पुलिस सप्ताह दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार द्वारा 22 फरवरी को जिला मुख्यालय छपरा स्थित पुलिस केंद्र में पुलिस सप्ताह दिवस पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाना एवं युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना था।

एसएसपी द्वारा इस अवसर पर उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशा के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने तथा आमजन को जागरूक करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित) रमेश कुमार साव, परिचारी पदाधिकारी सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

नशा मुक्त समाज के लिए प्रतिबद्ध सारण पुलिस

कार्यक्रम के मौके पर कहा गया कि सारण पुलिस नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सतत प्रतिबद्ध है। सारण पुलिस आमजनों से अपील करती है कि नशा संबंधी किसी भी सूचना की जानकारी स्थानीय थाना अथवा जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाईन क्रमांक-9031036406 को दें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *