सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान में 26 जून को नशा मुक्ति विधिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। आयोजन में गुवा थाना, गुवा वन प्रमंडल क्षेत्र, गुवा सेल के अधीन जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी तथा विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मादक पदार्थ विरोधी समापन दिवस आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान के छात्रों से कहा गया कि जिसने नशे को छोड़ा, उसने परिवार को जोड़ा। नशा छोड़ो परिवार को जोड़ो। नशा तोड़ता है रिश्ता, डालसा जोड़ता है रिश्ता। साथ ही कहा गया कि बच्चे ही कल के भविष्य है। इसलिए नशा का रूप अख्तियार ना करें। नशा से दूरी बनाकर रखें और अपने पड़ोसियों को भी जागरूक कर नशा न करने को कहें।
गुवा सेल के सीएसआर अधिकारी अनिल कुमार ने बच्चो को मादक द्रव्यों के सेवन जैसे शराब या नशीली दवाइयों के सेवन जिसमें निकोटीन, कैफीन, ड्रग्स और अवैध ड्रग्स जैसे पदार्थो से दूर रहने की बात कही। कहा कि दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मादक दिवस मनाया जाता हैं। इसमे नशीली दवाइयो के दुरुपयोग से मुक्त दुनिया को प्राप्त करने के लिए करवाई और सहयोग को मजबूत करने के लिए हम सबको एक साथ मिलकर सामूहिक रूप से नशा मुक्त भारत बनाने चाहिए।
इस अभियान का थीम रन फॉर ड्रग्स फ्री था। कार्यक्रम में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, सेल सीएसआर अधिकारी अनिल कुमार, वन क्षेत्र पदाधिकारी परमानंद रजक, जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी, ममता देवी, बाल अधिकार मंच के पदमा केसरी तथा आईटीआई प्रशिक्षण संस्थान के छात्र मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply