Advertisement

बोडिया उत्तरी व् दक्षिणी पंचायत में चलाया गया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोडिया उत्तरी एवं दक्षिणी पंचायत 26 जून को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इसके तहत पंचायत सचिवालयों में कैंडल मार्च निकाला गया।

जानकारी के अनुसार बोडिया दक्षिणी पंचायत सचिवालय से कथारा एक नंबर कॉलोनी तक मुखिया तरुलता देवी व पूर्व मुखिया घनश्याम प्रसाद के नेतृत्व में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर मुखिया और पूर्व मुखिया के अलावा महिला नेत्री कांति सिंह, नीतू सिंह, लीना एंथोनी, नूतन बाला देवी, कालिका दास, सुनैना देवी, पंचायत सचिव महमूद हसन, शीला देवी, शांति देवी, रेखा देवी सहित दर्जनों ग्रामीण महिला-पुरुष ने शिरकत की।

वहीं बोडिया उत्तरी पंचायत सचिवालय परिसर में पंचायत के मुखिया कामेश्वर महतो के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकालकर रहिवासियों को नशे से दुर रहने की अपील की गयी। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *