यात्रियों की सुविधा व् स्टेशन परिसर का स्वच्छ वातावरण सर्वोच्च प्राथमिकता-डीआरएम
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने 28 अगस्त को बरौनी-मुंगेर रेल खंड (सेक्शन) का व्यापक एवं सकारात्मक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में डीआरएम अमित सरन ने सबदलपुर स्टेशन, दिनकर ग्राम सिमरिया एवं गड़हरा यार्ड का दौरा किया। इस दौरान स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, प्रतीक्षालय (वेटिंग हॉल), स्टेशन मास्टर पैनल रूम, यात्री सुविधा एवं अन्य व्यवस्थाओं की उन्होंने विस्तार से समीक्षा की।

निरीक्षण के उपरांत डीआरएम सरन ने कहा कि रेल यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर का स्वच्छ वातावरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सोनपुर रेल मंडल के सभी स्टेशन आधुनिक, सुरक्षित और यात्रियों के अनुकूल हों, इसके लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यकतानुसार सुधार एवं उन्नयन के लिए दिशा-निर्देश दिए।
साथ हीं संतोषजनक कार्य के लिए स्टेशन स्टाफ की सराहना भी की। डीआरएम के अनुसार पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सेवा, सुरक्षित यात्रा और स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है।
![]()













Leave a Reply