Advertisement

डीआरएम ने किया कार्य के दौरान संरक्षा सुनिश्चित करनेवाले कर्मचारियों को पुरस्कृत

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल कार्यालय सभागार में 25 फरवरी को एक समारोह आयोजित कर आठ कर्मयोगी कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया।

जानकारी के अनुसार मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद ने समारोह में उन 8 कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किया, जिन्होंने कार्य के दौरान सतर्क रहते हुए संरक्षा सुनिश्चित की थी।

इस अवसर पर डीआरएम सूद ने अपने संबोधन में कहा कि रेलवे प्रशासन संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। सोनपुर रेल मंडल कर्मचारियों को संरक्षा के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि संरक्षा पुरस्कार उन कर्मचारियों को सम्मानित करने का एक तरीका है जो संरक्षा के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हैं और दूसरों के लिए एक उदाहरण पेश करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार कर्मचारियों को और अधिक जिम्मेदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक ने सभी कर्मचारियों से संरक्षा के महत्व को समझने और इसे अपने दैनिक कार्य में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि संरक्षा केवल एक नारा नहीं है, बल्कि यह एक संस्कृति है। जिसे हम सभी को मिलकर विकसित करना है।

संरक्षा के क्षेत्र में पुरस्कृत होने वाले कर्मयोगी रेल कर्मचारियों में रंजीत कुमार तांती टीएम ।।, कोमल कुमार टीएम ।v (खगड़िया) इंजीनियरिंग विभाग, रंजीत कुमार टीएम ।। एवं वाकदोता महिमाल टीएम ।v (खगड़िया) विभाग इंजीनियरिंग, उत्तम कुमार, प्वाइंटमैन बरौनी विभाग परिचालन, धर्मेंद्र की-मैन बछवारा विभाग इंजीनियरिंग, फुदन पेटॉलमैन बरौनी विभाग इंजीनियरिंग, संजीव कुमार गैंगमैन कटरिया विभाग इंजीनियरिंग शामिल हैं। उक्त समारोह में रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *