Advertisement

डीआरएम ने किया ऑल इंडिया ओबीसी रेलवे इम्पलाईज नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर मंडल चिकित्सालय रोड स्थित ऑल इण्डिया ओबीसी रेलवे इम्पलाईज एशोसियशन सोनपुर मंडल के नवनिर्मित मंडल कार्यालय का फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने 28 जनवरी को विधिवत उद्घाटन किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सरन ने ओबीसी रेल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ओबीसी रेलवे इम्पलाईज एशोसियशन सोनपुर मंडल का कार्यालय खुलने से रेल कर्मचारियों को नए दफ्तर में बेहतर कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि आशा है कि हम सभी मिलकर नए दफ्तर में और भी बेहतर काम करेंगे। उन्होंने रेल मंडल के सभी अधिकारियों की ओर से शुभकामनाएं दी।

मौके विशिष्ट अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक सुमन कुमार तांती, सीनियर डीसीएम रौशन कुमार, सीनियर डीपीओ दिलीप कुमार पासवान ने भी ओबीसी रेल कर्मियों को आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं के समाधान का हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर ओबीसी रेलवे इम्पलाईज एशोसियशन सोनपुर मंडल के महामंत्री सुबोध पोद्दार, सोनपुर मंडल मंत्री विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष भुनेखर प्रसाद, दानापुर मंडल मंत्री रविद्र कुमार एवं मंडल के शाखा सहित अन्य कर्मियों व नेताओं ने अपनी-अपनी बातें रखी।

कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय मंडल के सहायक मंडल मंत्री मनोज कुमार, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, धनबाद मंडल से रामजी चौधरी, केन्द्रीय संगठन सचिव निखिलेश रंजन, अभिनन्दन पंडित, विभाष कुमार, ऋषिकेश कुमार, नन्दलाल राय, राकेश कुमार, हिमांशु कुमार, शिवप्रसाद कुमार, तरुण कुमार, आदित्य कुमार, जितेन्द्र कुमार, उदय कुमार, मुकेश प्रसाद, राहुल कुमार, राजीव कुमार, संजीव कुमार-2 संजीत कुमार 2, ऋतिक राय, आनन्द कुमार, प्रियरंजन, विकाश कुमार, गोविन्दा, कुन जयसवाल एवं अन्य पदाधिकारीगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *