नवंबर में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों का भुगतान व् विदाई समारोह का आयोजन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) कार्यालय के सभा कक्ष में बीते एक दिसंबर को नवंबर माह में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर सामान्य सेवानिवृत्ति प्राप्त 14 रेलवे कर्मचारी तथा मृत कर्मचारी के 4 आश्रितों को मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन द्वारा सम्मान का प्रतीक शॉल ओढ़ाकर एवं पीपीओ प्रदान कर सम्मानित किया गया। सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के महत्त्वपूर्ण योगदान, निष्ठा एवं सेवाभाव को याद करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।

आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल लेखा अधिकारी, सहायक कार्मिक अधिकारी, विभिन्न यूनियन, एससी/एसटी एसोसिएशन तथा ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके अमूल्य योगदान को सराहा। मौके पर सोनपुर मंडल रेलवे परिवार की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावपूर्ण शुभकामनाएं एवं साधुवाद ज्ञापित किया गया।
![]()













Leave a Reply