Advertisement

माल लदान बढ़ाने के लिए डीआरएम ने की फ्रेट व्यापारियों के साथ बैठक

डीआरएम ने फ्रेट व्यापारियों से मांगे सुझाव, दिया सहयोग का भरोसा

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेल के हद में सोनपुर रेल मंडल मुख्यालय सोनपुर स्थित मंडल कार्यालय सभागार में माल लदान में इजाफा के लिए 19 जुलाई को फ्रेट व्यापारियों की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद ने की।

डीआरएम विवेक भूषण सूद की अध्यक्षता में फ्रेट व्यापारियों की आयोजित बैठक में डीआरएम सूद ने व्यापारियों से सुझाव मांगे और माल लदान में आने वाली हर समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। बैठक का संचालन मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमृतेश कुमार ने किया।

इस बैठक में डीआरएम सूद ने माल परिवहन सुगम बनाने के प्रयासों से फ्रेट व्यापारियों को अवगत कराया एवं उनके द्वारा सुझाये गये उपायों एवं मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक तथा सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

उक्त बैठक में फ्रेट व्यापारी वर्ग से संजीव कुमार तिवारी, रुपेश चंद्रा, राहुल कुमार, मनीष कुमार, आशा एंटरप्राइजेज एवं शाही एंटरप्राइजेज के प्रतिनिधि सहित अन्य व्यापारीगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *