अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अमित सरन ने 12 दिसंबर को सोनपुर से राजेंद्र पुल तक विंडो ट्रायल इंस्पेक्शन के साथ – साथ महत्वपूर्ण स्टेशनों का निरीक्षण किया।
डीआरएम सरन ने निरीक्षण के दौरान सिग्नलिंग, ट्रैक संरक्षा, गति सुधार की संभावनाओं तथा यात्रियों की सुविधा से जुड़े अनेक बिंदुओं का बारीकी से अवलोकन किया। विंडो ट्रायल के माध्यम से विभिन्न सेक्शनों में चल रहे कार्यों की प्रगति, ट्रैक की स्थिति तथा सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया।
इसके साथ ही डीआरएम द्वारा रेल मंडल के शाहपुर पटोरी, बरौनी एवं दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशनों का विस्तृत एवं व्यापक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर की स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं की स्थिति, प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, बुकिंग ऑफिस एवं एस्केलेटर/लिफ्ट की कार्यप्रणाली सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कवरेज एवं प्रकाश व्यवस्था, यात्री सुविधा विस्तार से जुड़ी संभावित योजनाएं और सुधारात्मक उपाय, ट्रैक एवं सिग्नल मेंटेनेंस की गुणवत्ता तथा रेल संचालन की सुगमता जैसे विभिन्न आवश्यक पहलुओं को भी उन्होंने सूक्ष्म दृष्टि से देखा और आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर डीआरएम सरन ने उपस्थित अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रेल मंडल में चल रहे विकास कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा, ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं आधुनिक रेल सेवाओं का लाभ मिलता रहे।
ज्ञात हो कि डीआरएम का यह निरीक्षण यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता की दिशा में सोनपुर रेल मंडल प्रबंधन की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।
![]()













Leave a Reply