Advertisement

डीआरएम ने किया रेलकर्मियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण का आह्वान

एक पेड़ मां के नाम के तहत हाजीपुर के रामाशीष चौक पर वृक्षारोपण

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल एवं वैशाली जिला के हद में हाजीपुर नगर के रामाशीष चौक रेलवे कॉलोनी में 23 सितंबर को वृक्षारोपण किया गया। यहां सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सूद ने सभी रेलवे कर्मचारियों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। विदित हो कि, सोनपुर रेल मंडल द्वारा आगामी दो अक्टूबर गांधी जयंती तक एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।

इसके तहत प्रत्येक कर्मचारी चार- चार पेड़ लगाएंगे।इंजीनियरिंग विभाग द्वारा 52 हज़ार पेड़ मंडल के रेल क्षेत्रों में भी लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत 23 सितंबर को हाजीपुर स्थित रेलवे कॉलोनी से की गयी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *