रेल कारखाना के मुख्य कारखाना प्रबंधक ने जूस पिलाकर कराया अनशन समाप्त
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर रेल कारखाना में पीओएच डब्बा निर्माण कार्य शुरू करने, भोला टाकीज-मुक्तापुर-अटेरन चौक, दलसिंहसराय, पूसारोड रेल गुमटी पर औवरब्रीज निर्माण कार्य शुरू करने, कर्पूरीग्राम-ताजपुर-भगवानपुर, केबल स्थान-कर्पूरीग्राम एवं दलसिंहसराय-पटोरी, मुक्तापुर-कुशेश्वर धाम नई रेल लाईन योजना को मंजूरी देने, माधुरी चौक स्थित चिल्ड्रेन पार्क का जीर्णोद्धार करने, रेल अस्पताल को केंद्रीय अस्पताल का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर रेल विस्तार एवं विकास मंच के बैनर तले रेल कारखाना पर उपेंद्र राय, रामविनोद पासवान एवं अशोक राय द्वारा बीते 22 सितंबर से शुरू अनिश्चितकालीन आमरण अनशन बीते 23 सितंबर को समाप्त हो गया।

बताया जाता है कि मुख्य कारखाना प्रबंधक फाल्गुन राय द्वारा प्रतिनिधिमंडल को समस्तीपुर रेल कारखाना में कुछ कार्यों को छोड़कर पीओएच डब्बा निर्माण शुरू होने एवं डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्र द्वारा कृत कारवाई से दुर्गा पूजा बाद प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराने के आश्वासन के बाद रेल अधिकारियों ने जूस पिलाकर अनशन आन्दोलन को समाप्त कराया।
प्रतिनिधिमंडल में मंच के जिला संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह, जीबछ पासवान, राजद के राकेश ठाकुर, रंजीत कुमार रंभू, माकपा के सत्यनारायण सिंह, रघुनाथ राय, रामसागर पासवान मुख्य थे। प्रतिनिधिमंडल ने बारी-बारी से पहले मुख्य कारखाना प्रबंधक से मिलकर मांगों पर विंदूवार चर्चा की। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल द्वारा डीआरएम से मिलने की जिद पर डीआरएम से मिलाया गया, जहां लगभग आधे घंटे से अधिक समय तक मांगों पर विंदूवार चर्चा की गयी।

चर्चा से संतुष्ट होकर डीआरएम के बुलावे पर दुर्गा पूजा बाद कृत कारवाई की जानकारी को लेकर प्रतिनिधिमंडल का मिलना तय हुआ। देर रात मुख्य कारखाना प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों ने अनशनकारी को जूस पिलाकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन आंदोलन समाप्त कराया।
मौके पर शाहीद हुसैन, मो. अकबर अली, मो. सगीर, रवि कुमार दूबे, विश्वनाथ सिंह हजारी, सुरेंद्र राम, राजेंद्र राय, रेलकर्मी अरविंद कुमार, पिंकू पासवान, ट्रेड यूनियन आईआरईएफ एवं ईसीआरईयू रेल यूनियन नेता संतोष कुमार निराला, संजीव कुमार मिश्र, मिथिलेश कुमार राय, अविनाश कुमार, शंकर राय, शंकर प्रसाद साह आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply