Advertisement

डीआरएम व् केंद्रीय मंत्री प्रतिनिधि ने किया कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन का निरीक्षण

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। पूर्व मध्य रेलवे के हद में सोनपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) विवेक भूषण सूद एवं केंद्रीय कृषि एवं कल्याण राज्य मंत्री व राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर के प्रतिनिधि ने 30 मई को कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर चल रहे विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर और अधिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के कार्यों की समीक्षा की गई।

जानकारी के अनुसार कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर 14 करोड़ की लागत से प्रस्तावित आरयूबी के लिए खुदाई कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसके निर्माण पूर्ण होने से छात्र – छात्राओं एवं रोड युजर तथा ग्रामीणों के आवागमन की सुविधा को सरल बनाएगा। साथ ही स्टेशन पर यातायात और यात्री सुरक्षा एवं संरक्षा में अहम भूमिका निभाएगा।

सोनपुर मंडल के पीआरआई राम प्रताप सिंह ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि आज ही आरयुबी की खुदाई कार्य आरंभ होने से कर्पूरी ग्राम एवं आस-पास के गांव के ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त आरयुबी की कर्पूरी ग्राम सहित समस्तीपुर की जनता द्वारा सालों से मांग की जा रही थी।

कर्पुरी ग्राम में वर्तमान में दो प्रतीक्षालय है। जिन्हें उत्कृष्ट प्रतीक्षालय बनाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए निविदा जल्द ही निकाली जा रही है। इसमें यात्रियों के लिए उत्कृष्ट यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी। प्लेटफॉर्म की चौड़ाई बढ़ाए जाने के साथ अन्य यात्री सुविधाओं को भी बेहतर बनाने के लिए कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने बताया कि रेलवे यार्ड के बाहर मुजफ्फरपुर की ओर गुड्स शेड का प्रस्तावित स्थान और यात्री टर्मिनल के लिए संभावित स्थल का निरीक्षण किया गया है, जहां भविष्य में माल ढुलाई की सुविधा के लिए गुड्स शेड विकसित किया जा सकेगा तथा भविष्य में यात्री टर्मिनल विकसित किया जा सकेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *