प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में कथारा फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह अपर बंगला के समीप अनियंत्रित बाईक पलटने से बाईक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सीसीएल के कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में किए जाने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार 14 जनवरी की देर रात्रि जारंगडीह चर्च के समीप स्थित डबल स्टोरी माइनस टाइप निवासी सीसीएल कर्मी नीरू मंडल का द्वितीय पुत्र 16 वर्षीय संजय मंडल कथारा से जारंगडीह अपने आवास जा रहा था। इस दौरान अपर बंगला शिव मंदिर के समीप अनियंत्रित होकर अचानक उसका बाईक क्रमांक JH09AQ/6720 सड़क पर पलट गया। रहिवासियों के अनुसार बाईक स्वयं संजय मंडल चला रहा था।
बताया जाता है कि उक्त दुर्घटना में संजय के मुंह, नाक तथा हाथ में चोट लगा है। जिससे वह अचेत होकर सड़क किनारे गीर गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अचेतावस्था में घायल युवक को आसपास के रहिवासियों के सहयोग से कथारा क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
![]()













Leave a Reply