
करंट लगने से चालक की मौत, गुस्साए चालकों ने किया सड़क जाम
एस.पी.सक्सेना/समस्तीपुर(बिहार)(Bihar)। चुनाव कार्य हेतु जप्त वाहन चालक की पटेल मैदान में 31 अक्टूबर की सुबह करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लखीसराय जिला निवासी आनर सह पिकअप चालक मुकेश सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद चालकों ने सड़क जाम कर आवागमन बाधित कर दिया है।
चालकों ने बताया कि पटेल मैदान स्थित समरसिबल के पास पानी लेने के क्रम में चालक मुकेश सबरसिबल में जोड़े गये नंगा बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकी बचाने के लिए दौड़े मृतक के पुत्र भी झुलस गये। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक ने इसे खतरे से बाहर बताया है।
घटना से आक्रोशित ऑटो वाहन चालक, उप चालक एवं स्थानीय रहवासियों द्वारा शहर के स्टेडियम गोलंबर के पास सड़क जाम कर घटना का विरोध किया गया। चुनावी आपा-धापी के बाबजूद करीब 4 घंटे से अधिक समय से सड़क जाम के कारण आमजन परेशान रहे। मौके पर पहुंचे वरीय अधिकारियों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आश्वासन देकर जाम हटाने की कोशिश की गयी।
भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने पटेल मैदान में चुनाव कार्य हेतु वाहन एवं चालक, उप चालक आदि के ठहरने, भोजन, पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था में गड़बड़ी की जांच एवं दोषियों पर कारबाई करते हुए बेहतर इंतजाम करने, मृतक के परिजनों को 20 लाख रूपये मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की है।
कार्यालय संवाददाता/
![]()












Leave a Reply