Advertisement

दो सप्ताह से बाधित है खुदगड्डा से पेयजलापूर्ति, रहिवासी बेहाल

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। बीते दो सप्ताह से बोकारो जिला के हद में खुदगड्डा हजारी पेयजलापूर्ति बाधित रहने के कारण क्षेत्र के हजारों रहिवासी बेहाल है। कर्मचारियों को बीते डेढ़ साल से मेहनताना नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में हजारी पंचायत के खुदगड्डा-हजारी पेयजल आपूर्ति योजना से बीते दो सप्ताह से पानी सप्लाई नही होने से आधा दर्जन टोला मोहल्ला में पानी की घोर किल्लत हो गयी है। पानी रहिवासियों को कैसे पूर्ति हो इस पर स्थानीय जन प्रतिनिधि अनजान बने है।

रहिवासीयों को पानी कैसे मिले इस पर ना तो जन प्रतिनिधि पहल कर रहे है, और न ही सबंधित अधिकारी। मजबूर रहिवासी दुसरे क्षेत्र से साइकिल एवं माथे में ढोकर पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे है। यहां सबसे आश्चर्य की बात यह है कि काफी लबें समय से पानी सुचारु रुप से संचालित नही हो रहा है। वर्तमान समय में दूर्गा पूजा को लेकर रहिवासी साफ सफाई मे जुटे हैं, वही पानी की किल्लत से पूजा में उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पर रहा है।

ज्ञात हो कि यहां से पानी सप्लाई हजारी, खुदगड्डा, खुदगड्डा नयी बस्ती, अमंबाटोला, गरिवाडीह, सुइयां डीह, प्रजापति टोला, नायक टोला आदि जगहों मे पानी सप्लाई बंद है। पानी सप्लाई बंद होने पर पेयजल आपूर्ति विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने 27 सितंबर को कहा कि उन्हें काफी लम्बे समय से मासिक मिलने वाली मेहनताना नहीं मिल रहा है, जिससे उनके घरों का चूल्हा बंद होने के कगार पर है। कर्मचारियों ने बताया कि दुर्गा पूजा के मौके पर भी उन्हें मासिक मेहनताना नहीं मिला हैं।

कर्मचारी नागेश्वर यादव ने कहा की पिछले डेढ़ साल से मासिक मेहनताना नहीं दिया गया है, जिससे उनकी स्थिति बद से बदत्तर हो गई है। माकपा नेता कॉमरेड भोला स्वर्णकार ने कहा कि कर्मचारियों को मेहनताना नहीं मिलने और जल कर बकाया होने की वजह से पानी बाधित है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *