Advertisement

कमीशन के चक्कर में जल निकासी स्लैब कटिंग बंद, विवेक-विहार मुहल्लावासी आक्रोशित

महापौर, उपमहापौर व् अधिकारियों का 31 को पूतला दहन, 2 सितंबर को घेराव-माले

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर नगर निगम में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कमीशन के चक्कर में विवेक-विहार मुहल्ला में जलनिकासी के लिए शुरू स्लैब कटिंग का कार्य बंद कर ठेकेदार जेनरेटर, कटिंग मशीन आदि लेकर चले गये। कटा स्लैब के नाले में गिरकर राहगीर घायल हो रहे हैं। वाहन चालक राह बदलकर चलने को मजबूर हैं।

मुहल्ला में नाला का गंदा पानी सड़क पर जमा है। नगर निगम को इसकी चिंता तक नहीं है। ठेकेदार, जेई, सीटी मैनेजर से पूछने पर कल काम होने का कोरा आश्वासन से कभी खत्म ही नहीं होता है। जिससे रहिवासियों में ननि के प्रति आक्रोश है।

परेशान मुहल्लावासी विवेक विहार मुहल्ला विकास समिति एवं भाकपा माले के संयुक्त बैनर तले आगामी 31 अगस्त को 3 बजे से मुहल्ला में महापौर, उप महापौर एवं नगर निगम के अधिकारियों का पूतला दहन करने एवं आगामी 2 सितंबर को 11 बजे से समस्तीपुर नगर निगम कार्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है।

उक्त आशय से संबंधित स्मार-पत्र 29 अगस्त को समस्तीपुर के जिलाधिकारी, अनुमंडल अधिकारी एवं आयुक्त कार्यालय को सौंपने के बाद समिति सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि 6-7 वर्ष पहले मुहल्ला में नाला एवं सड़क निर्माण के दौरान जेई एवं ठेकेदार की मिलीभगत से विरोध करने के बाबजूद कुछ जगहों पर 30-40 फीट की दूरी पर स्लैब बना दिया गया था। इस वजह से आजतक नाला उड़ाही नहीं हो सका। कहा उपरोक्त मुहल्ला पिछले 4-5 महीने से जल-जमाव की चपेट में हैं। लिखित शिकायत के बाद महापौर पति, जेई, ठेकेदार, सीटी मैनेजर ने निरिक्षण कर 6-7 फीट पर सड़क काटकर स्लैब बनाने, नाला उड़ाही करने का आदेश दिया।

ठेकेदार मुकेश कुमार द्वारा बीते 21-22 अगस्त को कार्य शुरू भी कराया गया, लेकिन फिर जानकारी के अनुसार जेई-ठेकेदार आदि के बीच कमीशन के चक्कर में पेंच फंस गया। ठेकेदार स्टीमेट नहीं मिलने का बहाना बनाकर जेनरेटर, कटिंग मशीन आदि लेकर चला गया। जल जमाव से मुहल्लावासी परेशान हैं। काटा गया स्लैब में पानी भरा होने के कारण रोज राहगीर एवं वाहन सवार गिर रहे है। ठेकेदार, जेई, सीटी मैनेजर आदि को कहने पर कल से कभी खत्म ही नहीं होता है।

माले नेता ने बताया कि जिलाधिकारी, आयुक्त को पत्र देकर कमीशनखोरों पर कारवाई करने, बंद काम को पुनः युद्ध स्तर पर शुरू कराकर एक सप्ताह के अंदर काम पूरा करने अन्यथा 31 अगस्त को 3 बजे से मुहल्ला में महापौर, उपमहापौर, नगर निगम के अधिकारियों का पूतला दहन करने एवं 2 सितंबर को 11 बजे से समस्तीपुर नगर निगम कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी गई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *