Advertisement

गिरिडीह लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी होगी डॉ उषा सिंह

क्षेत्र में डॉक्टर उषा सिंह से बेहतर उम्मीदवार नहीं-रामकिंकर पांडेय

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो के प्रतिष्ठित महिला चिकित्सक डॉ उषा सिंह गिरीडीह लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में उतरेगी। उक्त जानकारी सुशासन दल के अध्यक्ष राम किंकर पांडेय ने 13 अप्रैल को दी।

बता दे कि डॉ उषा सिंह ने हाल हीं में भाजपा के प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दी थी। जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ उषा सिंह को सुशासन दल का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।

सुशासन दल के अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय ने कहा कि गिरिडीह लोकसभा में लंबे समय से अच्छे सांसद की कमी खल रही थी। कहा कि नवरात्र में आदि शक्ति की आराधना हम सभी करते हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता के लिए नारी शक्ति का सामने आना बहुत शुभ है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के किसी भी लोकसभा क्षेत्र में डॉक्टर उषा सिंह से बेहतर उम्मीदवार नहीं है। डॉ सिंह प्रख्यात चिकित्सक, गौ-सेवक, समाजसेवी एवं राजनेता हैं।

वे गिरिडीह के कोने कोने से जुड़ी हुई हैं। यदि जनता उन्हें संसद भेजती है तो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के साथ साथ महिला सशक्तिकरण में भरपूर योगदान देंगी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि उनका दल उन्हें सभी प्रकार से सहयोग करेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *