Advertisement

कारगिल विजय दिवस सह गुरु पूजन पर डॉ उषा सिंह ने किया वृक्षारोपण

स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण ही एक मात्र उपाय-डॉ उषा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो विधानसभा क्षेत्र के अंगवाली में श्रीराधे श्याम गौशाला परिसर मे कारगिल विजय दिवस सह गुरु पूजन के अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम मे डॉ रविन्द्र उषा सिंह चैरिटेबल फाउंडेशन की अध्यक्ष सह समाजसेवी डॉ उषा सिंह ने कहा कि पूरे बेरमो विधानसभा में जुलाई महीने में वे हजारों पौधा लगाएंगे। जिसकी देखभाल और रख रखाव की जिम्मेवारी प्रत्येक रहिवासियों को दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि बेरमो विधानसभा को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए पौधरोपण ही एक मात्र उपाय है। कहा कि पौधारोपण सिर्फ करने मात्र से ही पौधे बड़े नहीं हो जाते है। उनके विकास के लिए उनका रख रखाव एवं देखभाल की भी आवश्यकता होती है।

उन्होंने बेरमो विधानसभा की जनता से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम दो वृक्ष लगाए और उनका रख रखाव अपने परिवार के सदस्य जैसा करे, तभी आने वाले समय में वो फल- फूल, छाया के साथ साथ शुद्ध ऑक्सीजन भी देगें।

तभी हम सभी इस कोयलांचल क्षेत्र में अपने आपको स्वस्थ रख सकते है। अन्यथा जिस प्रकार से क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। आने वाले दिनों में यहां हर घर बीमारी का घर होगा।
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेता मधुसूदन सिंह, दिनेश सिंह, भाई प्रमोद सिंह, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, आरएसएस के मंचू सिंह, प्रदीप भारती, पिंटू गुप्ता आदि द्वारा यहां पौधरोपण किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *