एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना के तहत मरीजों पर आर्थिक बोझ कम करने के उद्देश्य से बाजार मूल्य से लगभग 80 फीसदी सस्ती दवाएं उपलब्ध कराना है। जिसके तहत 13 जुलाई को बोकारो जिला के हद में फुसरो सब्जी मार्केट के समीप जन औषधि केंद्र का उद्घाटन क्षेत्र के सुप्रसिद्ध महिला चिकित्सक डॉ उषा सिंह ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर दुकान संचालक मंचू सिंह ने बताया कि इस योजना में सरकार द्वारा उच्च गुणमवत्ता वाली जैनरिक दवाईयों के दाम बाजार मूल्य से कम किए जा रहें है। सरकार द्वारा जन औषधि स्टोर बनाए गए हैं, जहां जेनरिक दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही है।

प्रोपराइटर रंजना देवी ने कहा कि जेनरिक दवाईयां ब्रांडेड या फार्मा की दवाईयों के मुकाबले सस्ती होती है, जबकि प्रभाव उनके बराबर ही होती है। कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि अभियान मूलत: जनता को जागरूक करने के लिए शुरू किया गया हैं। इस योजना में आम नागरिकों को बाजार से 50 से 90 फीसदी कम कीमत पर दवाइयां मुहैया कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार जल्द ही देशभर में 1000 से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोलेगी।
मौके पर भाजपा नेता ओम शंकर सिंह, दिनेश सिंह, महेन्द्र सिंह, प्रिंस सिंह, रंजना देवी, हेमा देवी, सोनी देवी, बबीता देवी, वेदांत सिंह, कविता देवी, लक्ष्मी देवी, मोना, शिवाज कुमार सिंह, विनय सिंह, लक्ष्मी शर्मा, लक्ष्मी विश्वकर्मा, सुजीत ठाकुर, सजल गांगुली, सहदेव महतो, वीरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, सुशांत राईका, धर्मेंद्र सिंह, राजेश भगत, मिथिलेश सिंह के आलावा कई अन्य मौजूद थे।
![]()













Leave a Reply