Advertisement

डॉ पूजा दिल्ली विधान सभा में भारत विभूषण पुरस्कार से सम्मानित

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। दिल्ली विधान सभा सीएम कॉन्फ्रेंस हॉल में बीते 22 नवंबर को आयोजित एक भव्य समारोह में शैलपुत्री कात्यायनी फाउंडेशन की निदेशक और विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार और झारखंड) की समयदानी कार्यकर्ता डॉ पूजा को सम्मानित किया गया।

जानकारी के अनुसार डॉ पूजा को मानवतावादी सहायता और सामाजिक नवाचार में प्रतिष्ठित नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित भारत विभूषण पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि राम निवास गोयल, अध्यक्ष दिल्ली विधान सभा, अतिथि पद्मश्री डॉ राम चेत चौधरी प्रतिभागी ग्रामीण विकास फाउंडेशन गोरखपुर उत्तर प्रदेश और अतिथि यायुम गंगकाक, संस्थापक सिरू रिजो चाय अरुणाचल प्रदेश की व्यवसायी ताइकून ने भाग लिया।

डॉ पूजा की मानवतावादी सहायता और सामाजिक नवाचार में उनकी निरंतर प्रयासों और समर्पण ने उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिलाया है। उनके कार्यों ने अनेक जीवनों पर सकारात्मक प्रभाव डाला है। यह पुरस्कार उनके द्वारा एक बेहतर दुनिया बनाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढोरी की उपाध्यक्ष डॉ पूजा की इस अद्वितीय उपलब्धि पर कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन के सचिव धीरज कुमार पांडेय, प्रधानाचार्य रणसुमन सिंह, कुमार गौरव एवं समस्त आचार्य एवं दीदी द्वारा हर्ष व्यक्त किया गया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *