Advertisement

डॉ नंदी ने गरीब महिला के आंख का नि:शुल्क किया ऑपरेशन

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल की किरीबुरु-मेघाहातुबुरु जनरल अस्पताल सारंडा आसपास के गरीब मरीजों के लिये सदैव वरदान साबित हो रहा है।

जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर अनुमंडल क्षेत्र की एक वृद्ध महिला लोदनी कुई पति बामिया पूर्ति को दोनों आखों से दिखाई नहीं दे रहा था। वह किसी का सहारा लेकर चल पाती थी। बताया जाता है कि 30 नवंबर को सेल अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नंदी जेराई द्वारा उक्त महिला का सेल अस्पताल किरीबुरु में एक आंख का सफल आपरेशन किया गया। महिला की आंख की पट्टी एक दिसम्बर को खोला जायेगा।

इस संबंध में डा नंदी जेराई ने बताया कि उक्त महिला अत्यंत गरीब थी। वह आंख से दिखाई नहीं देने की वजह से चल-फिर नहीं पाती थी। उसका बेटा सेल की खदान में ठेका मजदूर है। उसे इलाज हेतु सेल अस्पताल लाया गया था। जहाँ जरूरी जाँच के बाद सेल प्रबंधन के सहयोग से उन्होंने उसका निःशुल्क आपरेशन किया है।

महिला स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह बाद उसके दूसरे आंख का भी आपरेशन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सेल प्रबंधन अपने प्रभावित गांव क्षेत्र के गरीबों का वर्षों से निःशुल्क इलाज करती रही है। उन्होंने भी अब तक सैकड़ों मरीजों का सफल ऑपरेशन किया है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *