Advertisement

महाराष्ट्र आदर्श शिक्षक पुरस्कार” से सम्मानित हुए डॉ. नदीम मो. शमीस

विशेष संवाददाता/मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी महानगर मुंबई से सटे नवी मुंबई के कामोठे स्थित कराडी समाज हॉल में छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र आदर्श शिक्षक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में डॉ. मोहम्मद नदीम मोहम्मद शमीम को सम्मान चिह्न, प्रमाण पत्र, आकर्षक मेडल और पुस्तक देकर मुख्य अतिथि श्रीमती नयना आप्टे (पद्मश्री, भारत सरकार और एक सुप्रसिद्ध वरिष्ठ मराठी अभिनेत्री) ,श्रीमती साक्षी सुबोध नाइक (मराठी अभिनेत्री) द्वारा सम्मानित किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र आदर्श शिक्षक पुरस्कार के लिए पूरे महाराष्ट्र से कुल 930 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले 50 गणमान्य व्यक्तियों को पुरस्कार के लिए चयन किया गया। इनमें डॉ. मोहम्मद नदीम मोहम्मद शमीम, (वर्तमान में के.एम.असगर हुसैन जूनियर एडेड कॉलेज, अकोला में कार्यरत), पूर्व कार्मेलाइट, 11 विषयों में इंटरमीडिएट स्नातक और (शिक्षा विभाग में पूर्व प्रोफेसर) पद्मश्री डॉ. डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय, नेरुल, नवी मुंबई को छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र आदर्श शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। इस समारोह पर ग्लोबल गोल्ड टैलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के अधिकारियों की पैनी नजर थी।

इस समारोह में श्रीमती रत्ना खंडेलवाल {सहायक पुलिस निरीक्षक नवी मुंबई}, रामजीत महादेव गुप्ता (मुंबई के मुख्य जांच अधिकारी) आदि गणमान्य मौजूद थे। रविवार को आयोजित पुरस्कार समारोह में संस्था के निदेशक शिरीराम महाजन द्वारा निर्मित भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनाधा जाधव ने किया और ग्लोबल गोल्ड टैलेंट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स समिति ने इस कार्यक्रम को सुचारू एवं सफल आयोजन सुनिश्चित किया।

Tegs: #Dr-nadeem-mo-shamis-honored-with-maharashtra-adarsh-u200bu200bteacher-award

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *