Advertisement

विभागीय स्तर पर चिकित्सा केन्द्र का ऑक्सीजन प्लांट में सुधार लाने का प्रयास-डॉ मुंडा

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। कोरोना के कहर से आमजनों की रक्षा करने के लिए झारखंड सरकार प्रयत्नशील रही थी। सरकार के दिशा निर्देशन एवं आवश्यकता के अनुसार सारंडा क्षेत्र के रुतागुदू चिकित्सा केन्द्र में ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। जो वर्तमान में काम नहीं कर रहा है।

इस संदर्भ में रुतागुदू चिकित्सा केन्द्र (पीएचसी) प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हरेन्द्र सिंह मुंडा ने 14 जुलाई को बताया कि विभागीय स्तर पर उक्त केन्द्र की ऑक्सीजन प्लांट में सुधार लाने का प्रयास जारी है। इसकी चर्चा गत जून माह में स्वास्थ्य कार्यालय में वार्ता व चर्चा की जा चुकी है।

अन्ततः इस बात का संकेत मिल रहा है कि अब यह तुरंत चालू हो जाएगी। यह ऑक्सीजन प्लांट काफी कारगर रहा है। सुविधानुसार मरीज के बेड तक उत्पादित ऑक्सीजन पाईप द्वारा पहुँचाने की प्रक्रिया महीनो जारी रही थी। इस बीच इसमें खराबी आने के उपरांत अभी तक इसमे सुधार नहीं की गई है। परिणाम स्वरूप ऑक्सीजन की अकस्मात समस्या क्षेत्र में बनती हुई दिख रही है।

पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुंडा के अनुसार रुतागुटू पीएचसी सेन्टर में मरीजों की अच्छी सुविधा हेतु ऑक्सीजन प्लांट कोरोना काल में लगाई गई थी। यह ऑक्सीजन प्लांट विगत दो वर्ष से खराब चल रहा है। इसके पुनः चालू करने हेतु टेक्नीकल्स टीम ने मुआयना व जॉच कर विभागीय स्तर पर की जा चुकी है। लेकिन अभी तक इसमें सुधार नही हो पाई है। इसके सुधार व ठीक कराने हेतु निरंतर प्रयास जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *