अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाएगी-सीएमओ
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। डॉ के पी साही को सीसीएल प्रबंधन द्वारा बोकारो जिला के हद में सीसीएल रीजनल अस्पताल करगली का मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) बनाया गया है। डॉ साही इससे पूर्व बोकारो कोलियरी अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।
बताया जाता है कि उन्हें स्थानांतरित करते हुए रिजनल अस्पताल करगली के सीएमओ डॉ संतोष कुमार की जगह पर सीएमओ बनाया गया है। ऑर्थोपेडिक्स डॉ संतोष कुमार रीजनल अस्पताल करगली से सेवानिवृत्त हो गये।
पदभार ग्रहण करने के बाद नये सीएमओ डॉ पी के साही को 3 दिसंबर को अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारियों और स्टाफ ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
इस अवसर पर सीएमओ डॉ साही ने बताया कि अस्पताल का विकास सभी के साथ समन्वय बनाकर करेंगे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कई आधुनिक उपकरण लगे, लैब को भी अपडेट किया गया और मशीने को भी अपडेट किया जायेंगा। साथ ही इसमें सुधार की जरुरत पर बल देते हुए कहा कि उपलब्ध डॉक्टर, नर्स व कर्मी के सहारे अस्पताल की व्यवस्था को बेहतर किया जायेगा। साथ ही मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जाएगी।
![]()













Leave a Reply