Advertisement

बिहार भाजपा के नए अध्यक्ष चुने गए डॉ दिलीप जायसवाल

जायसवाल के नेतृत्व में होगा आगामी विधानसभा चुनाव

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। केंद्रीय पर्यवेक्षक व् बिहार चुनाव अधिकारी तथा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में पटना के बापू सभागार में 4 मार्च को दिलीप जायसवाल को सर्वसम्मति से बिहार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर चुनाव किया गया।

इस मौके पर बिहार प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह ने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। प्रदेश में भाजपा को नई ऊंचाइयां व् 2025 के विधानसभा चुनाव में एतिहासिक जीत मिलेगी।

सारण जिला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने जनप्रिय प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल से भेंट कर उन्हें बधाई दी। साथ हीं उनके उज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर पार्टी इतिहास बनाएगी।

धर्म जागरण के पूर्व प्रान्त संयोजक डॉ अवधेश कुमार यादव और राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के उपेंद्र चौहान ने बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में दिलीप जायसवाल की ताजपोशी पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इससे कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। कहा कि अध्यक्ष पद पर ताजपोशी से पार्टी का काफी विकास होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *