Advertisement

बिरहोरटंडा ग्राउंड में डॉ भुनेश्वर महतो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। आजाद हिंद क्लब की ओर से बिरहोरटंडा ग्राउंड में डॉक्टर भुवनेश्वर महतो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टूर्नामेंट के मुख्य चतरोचट्टी पंचायत के मुखिया सहित सैकड़ो खेल प्रेमी मौजूद थे।

गोमियां प्रखंड के हद में अति सुदूरवर्ती बड़की सीधावारा के बिरहोरटंडा ग्राउंड में आजाद हिंद क्लब की ओर से डॉ भुनेश्वर महतो फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया।

आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट मैच में मुख्य अतिथि चतरो चट्टी मुखिया महादेव महतो ने 10 अगस्त को विधिवत फीता काट कर तथा फुटबॉल को किक मारकर उद्घघाटन किया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी मौजूद थी।

जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट का प्रारंभिक मैच हुरलुगं पंचायत एवं जोभिसिमरा के बीच खेला गया, जिसमें हुरलुगं की टीम एक गोल से विजय रही।

टूर्नामेंट उद्घाटन के अवसर पर पंचायत के मुखिया महादेव महतो ने कहा कि सबों को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार और जीत लगी रहती है। उन्होंने हुरलुगं की टीम को जीत के लिए साधुवाद दिया। साथ ही जोभिसिमरा की टीम के खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत करने की बात कही।

मौके पर पूर्व पंसस जीवाधन महतो, कामेश्वर महतो, मनकी महतो, नागेश्वर महतो, रेखा देवी, मतीश पटेल, जलेश्वर महतो, संतोष तुरी, अयूब अंसारी, हबीब अंसारी, सुरेश मस्ताना, रियासत अंसारी, भोला महतो, रणजीत सिंह, सकलदेव सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *