Advertisement

भगवा सेना के मुख्य संरक्षक बने डॉक्टर अजित सहाय

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची के प्रतिष्ठित धार्मिक एवं सामाजिक संस्था भगवा सेना की एक अहम बैठक 24 सितंबर को बिहार क्लब में आयोजित किया गया। अध्यक्षता संस्थापक मुकेश वर्मा ने की।

आयोजित बैठक में सेना के तमाम पदाधिकारियों ने एक स्वर में डॉक्टर अजित सहाय को भगवा सेना के मुख्य संरक्षक बनाये जाने पर अपनी सहमति दी।

इस अवसर पर भगवा सेना के नव नियुक्त मुख्य संरक्षक डॉ सहाय ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उसका पूरी कर्तव्यनिष्ठा से पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि सेना के द्वारा इस पद की जिम्मेदारी बेहद ही जवाबदेही भरा काम होगा। वे इसे एक चुनौती के रूप में लेते हुए भगवा सेना के उत्तरोत्तर विकास के लिये काम करते रहेंगे।

भगवा सेना संस्थापक मुकेश वर्मा एवं सेना प्रमुख अमित सोनी ने संयुक्त रूप से कहा कि डॉ सहाय के आने से भगवा सेना बेहद मजबुत और सशक्त हुई है। उनके मार्गदर्शन से ही भगवा सेना धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में शहर में अग्रिम श्रेणी की संस्था के रूप में अपना स्थान बनाएगी।

संस्थापक एवं सेना प्रमुख ने कहा कि दुर्गा पूजा के बाद ठंड का मौसम आने वाला है, इसलिए आज रात्रि पहर में सड़क किनारे रह रहे गरीब एवं असहाय लोगों के बीच भगवा सेना की तरफ़ से कंबल वितरण का कार्य किया जाएगा।

डॉक्टर सहाय को मुख्य संरक्षक बनाए जाने पर संस्था के संस्थापक मुकेश वर्मा, सेना प्रमुख अमित सोनी, रांची ज़िलाध्यक्ष अंकित आनंद, महानगर अध्यक्ष विकास कुमार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राम अवतार जयसवाल, आदि।

महानगर कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सोनी, जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता, रूपेश कुमार सोनी, मंत्री जयन्त मुंजल, अभिषेक मोदी, उज्जवल धनराज सहित दर्जनों अमन पसंद रहिवासियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
6

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *