Advertisement

डॉ आरती कुमारी द्वारिका प्रसाद सक्सेना स्मृति कविता सम्मान से सम्मानित

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। जानेमाने साहित्यकार डॉ आरती कुमारी को अंतरराष्ट्रीय मैत्री मंच द्वारा उनके कविता संग्रह ‘धड़कनों का संगीत’ के लिए वर्ष 2022 का द्वारिका प्रसाद सक्सेना स्मृति कविता सम्मान प्रदान किया गया।

यह सम्मान कार्यक्रम के अध्यक्ष व प्रसिद्ध व्यंगकार -साहित्यकार गिरीश पंकज, मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी की निदेशक नुसरत मेहदी, कथाकार व वरिष्ठ पत्रकार हरीश पाठक, रामायण केंद्र भोपाल के अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, महेश पालीवाल एवं संस्था की संस्थापक अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

सम्मान में श्रीफल, शॉल, मोमेंटो और 1100 की सम्मान राशि प्रदान की गई। यह आयोजन भोपाल के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग एंड इंस्टीटूट के राजीव गांधी सभागार में देशभर से आये साहित्यकारों के बीच हुआ।

काव्य संग्रह ‘धड़कनों का संगीत’ मंत्रिमंडल सचिवालय राजभाषा विभाग बिहार सरकार द्वारा स्वीकृत व अभिधा प्रकाशन से वर्ष 2022 में प्रकाशित हुआ है।

डॉ आरती कुमारी का अब तक तीन एकल संग्रह और दो संपादित पुस्तकें आ चुकी हैं। वह पेशे से अंग्रेज़ी की व्याख्याता हैं। वे साहित्य सृजन में अनवरत लगी रहती हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *