प्रणिद्या ने प्राप्त किए राज्य व् राष्ट्रीय स्तर पर गौरवपूर्ण स्थान
प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो के सेक्टर-5 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल(डीपीएस) की कक्षा चार ‘सी’ की प्रतिभाशाली छात्रा प्रणिद्या कुमारी मिश्रा ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 में आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने विद्यालय, बल्कि जिले और राज्य का भी नाम रोशन की है।
छात्रा प्रणिद्या मनोरोग विशेषज्ञ डॉ प्रशांत मिश्र और फिजियोथेरपिस्ट डॉ निधि मिश्रा की पुत्री हैं। उन्होंने कक्षा 3 के दौरान विभिन्न ओलंपियाड प्रतियोगिता में कई उपलब्धि हासिल की है, जिनमें हिंदुस्तान ओलंपियाड में जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर 2100 रुपया की नकद पुरस्कार राशि हासिल कर चुकी है।
प्रणिद्या एसओएफ ओलंपियाड्स में आईएमओ गणित में जोनल रैंक प्रथम और अंतरराष्ट्रीय रैंक चार, एनएसओ विज्ञान में जोनल रैंक द्वितीय, आईसीएसओ साइबर में जोनल रैंक 5 प्राप्त किया है। इसी क्रम में प्रणिद्या को एकेडमिक एक्सीलेंस स्कॉलरशिप ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया गया, जो उनके सर्वांगीण प्रदर्शन का प्रमाण है।
सिल्वरज़ोन ओलंपियाड में भी छात्रा प्रणिद्या का प्रदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा है। उसने एबीएचओ हिंदी और स्टेम ओलंपियाड में प्रथम रैंक, आईओएस विज्ञान में प्रथम रैंक, सामान्य ज्ञान में दूसरा रैंक, आईओईएल अंग्रेजी में जोनल रैंक प्रथम एवं आईआईओ साइबर में राज्य भर में पहला रैंक प्राप्त की है। प्रणिद्या की इन उपलब्धियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि निरंतर परिश्रम, जिज्ञासा और उचित मार्गदर्शन के सहारे छोटी उम्र में भी बड़ी सफलताएँ पाई जा सकती हैं।
विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों ने प्रणिद्या की इस सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रणिद्या के पिता डॉ प्रशांत मिश्र जो बोकारो सदर अस्पताल में एक ख्याति प्राप्त मनोरोग विशेषज्ञ है का कहना है कि उनकी पुत्री का घर में पढ़ाई उसकी मां डॉ निधि मिश्रा करती है। कहा कि पुत्री की इस सफलता का सारा श्रेय स्कूल के शिक्षक सहित उसकी मां को जाता है।
![]()













Leave a Reply