Advertisement

सदर विधायक के साथ डीपीआर टीम ने संभावित रिंग रोड का किया सर्वे

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ 20 फरवरी को एक डीपीआर कंसल्टेंट टीम ने गिरिडीह में संभावित रिंग रोड का सर्वे किया। रिंग रूट संभवतः टुंडी रोड से बेंगाबाद रोड एवं टुंडी रोड से डुमरी रोड को जोड़ने का प्लान है।

इस अवसर पर विधायक सोनु ने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री सोरेन से आग्रह किया था कि गिरिडीह में रिंग रोड की बहुत जरूरत है। मुख्यमंत्री के सैद्धान्तिक सहमति के पश्चात ही डीपीआर कंसल्टिंग टीम ने आज गिरिडीह के विभिन्न सड़को का सर्वे किया और जल्द ही इस योजना को धरातल में उतारने की कोशिश की जाएगी।

इससे गिरिडीह शहर होकर जो बड़ी वाहन जाती है उससे गिरिडीह के आवाम को राहत मिलेगी। साथ मे झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह एवं अभय कुमार सिंह, युवा मोर्चा ज़िला सचिव कौलेश्वर सोरेन भी उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *