एटक छोड़ जनता मज़दूर संघ में शामिल हुए दर्जनों कामगार

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। जनता मजदूर संघ श्रमिक, गरीब, ग्रामीण, विस्थापित और प्रभावितों को केंद्र विंदू में रखकर कोयला क्षेत्र का समावेशी विकास का पक्षधर रहा है। संघ के इस मूलमंत्र को समझकर जो नए साथी संगठन से जुड़ रहे हैं, वैसे साथी हमारे संकल्प को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

उक्त बातें संघ के सीसीएल अध्यक्ष व सीसीएल सलाहकार समिति सदस्य कमलेश कुमार सिंह ने कही। वे 6 फरवरी को झारखंड की राजधानी रांची के सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस स्थित संघ कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह को रविन्द्र नाथ सिंह, गोल्टेन प्रसाद यादव, कामोद प्रसाद यादव ने भी संबोधित किया।

इससे पूर्व युनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) मुख्यालय रांची शाखा को छोड़कर जनता मजदूर संघ में शामिल होने वाले सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर एटक के सीसीएल मुख्यालय सचिव चिंटू सिंह, कोषाध्यक्ष रणधीर कुमार एवं कुणाल नाथ सहित सूरज प्रसाद मंडल, सूरज कुमार, रवि शेखर, अरविंद कुमार शर्मा, उमेश प्रकाश, छोटू कुमार बैद्य, मानस कपरदार, शैलेश कुमार, मानस पासवान, रोहित मिश्रा, बिनोद उरांव, जीतन मुंडा, रविशंकर मंडल, विनायक कुमार, सुब्रतो घोष, साहब गांगुली, उमेश कुमार आदि ने संघ की सदस्यता ग्रहण की।

सभी ने कहा कि युवा नेतृत्व सिद्धार्थ गौतम और कमलेश कुमार सिंह से प्रभावित होकर कुछ नया करने की उम्मीद से संघ में शामिल हुए हैं। मौके पर जमसं कथारा क्षेत्रीय सचिव कमोद प्रसाद, कथारा क्षेत्र महाप्रबंधक कार्यालय के शाखा अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, सचिव दीपक रंजन, कथारा कोलियरी परियोजना शाखा सचिव कन्हैया राम, राजकुमार सहित दर्जनों कामगार उपस्थित थे।

 22 total views,  22 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *