Advertisement

डॉ नैयर की अगुवाई में दर्जनों समर्थक जन अधिकार पार्टी में शामिल

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। हम लोगों के नेता पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के विचार धारा एवम् उनके द्वारा निरंतर आम जनों की लड़ाई लड़ते देख और डॉक्टर पी नैयर प्रदेश अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी (लो) के द्वारा बीते वर्षों में झारखंड में किए गए कार्यों से प्रभावित हो कर हम सबों ने जनाधिकार पार्टी का दामन थामा है।

इस अवसर पर डॉक्टर नैयर प्रदेश अध्यक्ष जन अधिकार पार्टी (लो) ने सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराया। इस अवसर पर डॉ नैयर ने उन सबों से कहा कि जन समसयों को निरंतर उठाइए।

रहिवासियो के हक की लड़ाई निरंतर लड़नी है। उन्होंने कहा कि जन अधिकार पार्टी (लो) के राष्टीय अध्यक्ष पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने विकसित झारखंड का जो नारा दिया है वो पूरा हो। डॉ नैयर ने पार्टी में शामिल सभी नए सदस्यों को हार्दिक बधाई और शुभकामना दी।

शामिल होनेवालों में सुभाष चन्द्र बोस राष्ट्रीय महासचिव राष्ट्रीय जन संग्रह पार्टी नेता ओमप्रकाश, इकरामुल हक, मोहमद सलामुद्दीन, मोहमद जुबेर खान, तैयब अंसारी, मोहमद मुस्तकीम खान और समीम अख्तर ने जन अधिकार पार्टी की सदस्य ग्रहण के इस अवसर पर डॉक्टर मनोज प्रसाद प्रदेश महासचिव ने भी सभी नए सदस्यों को साधुवाद दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *