Advertisement

निर्माणाधीन सड़क पर प्रतिदिन दर्जनों राहगीर हो रहें दुर्घटनाग्रस्त

ग्रामीणों ने की लापरवाह संवेदक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जरीडीह प्रखंड को पेटरवार प्रखंड से जोड़ने वाली सड़क महीनों से निर्माणाधीन स्थिति में है। इस सड़क पर चलने वाले ग्रामीण और राहगीर गिर कर दुर्घटनाग्रस्त हो रहें हैं।

बताया जाता है कि यह सड़क बारु से चांदो, खेतको, करगली, अंगबाली, फुसरो जाने वाले राहगीरों के लिए वरदान के समान है। निर्माणाधीन सड़क का काम खांजो नदी बारु में 3 महीने पूर्व से ठेकेदार द्वारा पुलिया निर्माण हेतु खोद कर छोड़ दिया गया है। लेकिन 3 महीना गुजर जाने के उपरांत भी उक्त सड़क को नहीं बनाया गया है। कच्ची सड़क होने के कारण ही आने जाने वाले राहगीरों को काफी  परेशानी का सामना करना पड़ रहा  है। बगल में एक कच्चा वैकल्पिक रास्ता बना दिया गया है, जिसमें बरसात के कारण भारी कीचड़ जमा है। जिससे बाइक, स्कूटी, स्कूटर व् साइकिल चालक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

रहिवासियों के अनुसार उक्त रास्ते में चांदो ग्राम के छात्र- छात्रा भी रोजाना गिरकर दुर्घटना ग्रस्त हो जा रहे है।‌ प्रतिदिन सैकड़ो छात्र-छात्रा स्कूल गाड़ियों से कसमार प्रखंड के हद में बहादुरपुर व् कमलापुर स्थित स्कूल भी जाते हैं। इतने व्यस्त सड़क खुली स्थिति में रहने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का संपूर्ण सड़क मुख्य सड़क मार्ग से अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने शीघ्र ही सड़क निर्माण को पूरा करने का मांग की है। साथ हीं दोषी व् लापरवाह संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *