Advertisement

दर्जनों झामुमो समर्थकों ने थामा आजसू का दामन

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। गोमियां विधायक द्वारा 30 अक्टूबर को पेटरवार प्रखंड के हद में पतकी और बगजोबरा में विधानसभा चुनाव में समर्थन को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान के क्रम में उपरोक्त गांव के दर्जनों झारखंड मुक्ति मोर्चा समर्थकों ने झामुमो को छोड़ कर विधायक डॉ लंबोदर महतो के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए आजसू पार्टी का दामन थाम लिया, जिससे आजसू पार्टी को नई ताकत मिली है।

बताया जाता है कि आजसू पार्टी में शामिल होने का मुख्य कारण विधायक द्वारा रहिवासियों को सम्मान देने तथा क्षेत्र में सही विकास करना मुख्य मुद्दा रहा है। आसपास के रहिवासियों ने डॉक्टर लंबोदर महतो को विकास पुरुष कहा।

इस अवसर पर झामुमो छोड़कर आजसू में शामिल होनेवाले चंदन कुमार तुरी, कुन्दन कुमार तुरी, दीपक कुमार तुरी, कार्तिक कुमार तुरी, प्रदीप कुमार तुरी, संतु कुमार तुरी,अंसु केवट, राहुल कुमार तुरी राजु कुमार तुरी, जितु कुमार, लक्ष्मण कुमार तूरी, प्रकाश तुरी, परमेश्वर करमाली, प्रभात पावरिया, राजकुमार पावरीया आदि ने बताया कि डॉ लम्बोदर महतो के नेतृत्व में गोमियां विधानसभा क्षेत्र में सही विकास कार्य किया गया है, इसलिए उनके द्वारा अपने सम्मान को बचाने के लिए वे सभी आजसू पार्टी में शामिल हुए है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *