Advertisement

आधे घंटे की बारिश से दर्जनों मुहल्ला जलमग्न, नाला सफाई की खुली पोल-सुरेंद्र

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। धन्य है समस्तीपुर जिला का नगर निगम प्रशासन जहां मात्र आधे घंटे की बारिश ने नाला सफाई व्यवस्था का पोल खोल दिया है।

समस्तीपुर जिला मुख्यालय शहर के विवेक विहार, काशीपुर, बारह पत्थर, सरोजनी गली, मोहनपुर रोड, आजादनगर, आदर्शनगर समेत दर्जनों मुहल्ला हल्की बारिश के बाद पुरी तरह जलमग्न हो गया।

इस बाबत भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने 4 अक्टूबर को एक भेंट में बताया कि नगर निगम सिर्फ रजिस्टर पर नाला निर्माण एवं नाला सफाई कराती है। कहा कि नाला सफाई के नाम पर मोटी राशि का बंदरबांट कर लिया जाता है।

समय पर नाला निर्माण पूरा नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि शहर के विवेक विहार मुहल्ला में 10 दिनों के अंदर स्लैब काटकर नाला सफाई का अधिकारीयों द्वारा आश्वासन दिया गया था, लेकिन तीन महीने में भी कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान नगर निगम को जन सुविधाओं से नहीं, सिर्फ अवैध कमाई से मतलब है। यही कारण है कि तमाम निर्माणाधीन सड़क, नाले अधूरे पड़े हैं। कागज पर नाला सफाई किया जाता है। उन्होंने शहर वासियों से नगर निगम के नक्कारेपन एवं भ्रष्टाचारपूर्ण रवैया के खिलाफ संघर्ष तेज करने की अपील की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *