Advertisement

महिला नेत्री के पिता के श्रद्धांजलि सभा व् श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए दर्जनों गणमान्य

प्रहरी संवाददाता/बोकारो थर्मल (बोकारो)। वाम जनवादी महिला नेत्री रेणु दास के पिता सहदेव राम के निधन के बाद 18 जून को आयोजित श्राद्ध कार्यक्रम व् श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन बोकारो थर्मल स्टेशन रोड अंबेडकर नगर स्थित उनके आवास पर आयोजित किया गया।

इस बावत जानकारी देते हुए महिला नेत्री रेणु दास ने बताया कि उनके पिता सहदेव राम वर्ष 2016 में डीवीसी से सेवानिवृत हुए थे। वे 69 वर्ष के थे तथा कुछ दिनों से बीमार थे। बताया कि बीते 7 जून को उनके पिता का निधन हो गया, जबकि 8 जून को उनका दाह संस्कार बोकारो नदी तट पर किया गया। बताया कि पौराणिक मिथक को तोड़ते हुए उन्होंने अपने पिता की अर्थी को कंधा दी थी। तब समाज द्वारा इसकी आलोचना की गयी, परन्तु उन्होंने इसकी परवाह नहीं की।

ज्ञात हो कि दिवंगत सहदेव राम के श्राद्ध कार्यक्रम व् श्रद्धांजलि सभा में जिला परिषद सदस्या शहजादी बानो, रमेश पासवान, भागीरथ शर्मा, श्याम बिहारी दिनकर सिंह, मनोज पासवान, भोला रजक, बिंदा राम, सुमित्रा देवी, शोभा देवी सहित दिवंगत के पुत्र संतोष राम, सुमन राम, सूदन राम, पुत्री पारो देवी, रेणु दास के अलावा तमाम अंबेडकर नगर के रहिवासियों ने दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *