Advertisement

दहेज लोभियों ने डेढ़ लाख के लिए बहु की कर दी हत्या

मृतका के पति सहित सात परिजन पर जान मारने का लगा आरोप

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में नावाडीह थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत उपरटोला रहिवासी रौशन कुमार की 28 वर्षीय पत्नी बांबी देवी का शव अपने कमरे मे संदिग्ध अवस्था मे पुलिस ने बरामद किया है। सुचना पर मृतक बांबी देवी के माता पिता धनबाद जिला के हद में हरिहरपुर थाना क्षेत्र के खरियो रहिवासी चौपाल महतो व जामुनी देवी पहुंची।

मृतका के मायके वालो के अनुसार दहेज स्वरूप डेढ लाख रूपया के लिए बेटी को दामाद रौशन कुमार, सास प्रभा देवी, ननद सोनी देवी, मोनी देवी, रूबी देवी, ननदोई तुलसी महतो, तेजलाल महतो एवं सुरेन्द्र साव पर जान से मारने का आरोप लगाते हुए नावाडीह पुलिस से लिखित शिकायत की है।

समाचार लिखे जाने तक थाना मे मामला दर्ज नहीं हो सका है। वही मृतका का शव आवास पर हीं है। गांव कई रहिवासी मामले में परिजन से समझौता हेतू प्रयासरत है। घटना के संबध मे मृतका के पिता चौपाल महतो ने बताया कि बीते 14 मार्च 2016 को उनकी पुत्री का विवाह नावाडीह रहिवासी स्व. रति नायक के पुत्र रौशन कुमार के साथ हिन्दु रिति रिवाज के अनुसार दुग्धा स्थित पहाड़ी मंदिर मे हुई थी।

शादी के बाद आठ वर्ष तक दोनो का संबध अच्छा रहा, जिससे दो पुत्र जिगर कुमार व रूद्र कुमार का जन्म हुआ। इसके बाद दामाद व सास पुत्री को दवाब बनाकर मायके से एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर व डेढ़ लाख रूपया लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे। जिसके बाद हमलोग आकर समझा बुझाकर दामाद को मोटरसाइकिल खरीद दिए तथा रूपया देने मे असमर्थ रहने के कारण नहीं दे सके, जिसके कारण उपरोक्त आरोपियों ने उनकी पुत्री का गला दबाकर हत्या कर दिया है।

साथ हीं उन्हें फोन पर झूठा खबर दी कि बांबी देवी घर पर बेहोश हो गई है। कहा कि जब हमलोग पहुंचे तो पुत्री कमरे मे मृत पड़ी थी तथा मुँह मे सुखा झाग था। घटना के बाद दामाद रौशन कुमार भी घर से फरार था।

इधर ग्रामीणों ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर पिछले माह गांव में पंचायत भी हुई थी। इसके बाद दोनों पति-पत्नी अपने घर पर अलग-अलग रहते थे। आरोपी पति रौशन कुमार ने बताया की पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। घटना को लेकर पूछे जाने पर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि मामले में मृतक के परिजन ने लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट पता चलेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *