खनन क्षेत्र में शून्य दुर्घटना डीजीएमएस की प्राथमिकता है-देवरी
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। कोडरमा रिजन के खान सुरक्षा निदेशक एन पी देवरी ने 14 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओसीपी खासमहल खदान का निरीक्षण किया।
जानकारी के अनुसार डीएमएस देवरी ने यहां चल रहे आउटसोर्सिंग और डिपार्टमेंटल व ओबीआर कार्य में सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। कोयला उत्खनन स्थल पर फेस को देखा। उन्होंने परियोजना पदाधिकारी (पीओ) एसके सिंह को सुरक्षा से जुड़े मानको का पालन करने के निर्देश दिए। देवरी ने पीओ कार्यालय जाकर घंटो कागजातों की भी जांच की।
करगली रेस्ट हाउस मे उक्त बाते डीएमएस देवरी पत्रकारो से कही। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में शून्य दुर्घटना डीजीएमएस की पहली प्राथमिकता है। कहा कि सुरक्षा मानकों का पालन करना हमारा कर्तव्य है। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के क्रम में खदान मे उपस्थित कर्मियो ने कहा कि कोयला खदानों से प्रदूषण, उत्खनन विभाग मे जल जमाव और हाॅल रोड की स्थिति खराब है। मौके पर पीओ एसके सिंह, मैनेजर सुमेधा नंदन आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply