अवैध बालू के विरुद्ध कार्रवाईमें दो लाख घनफीट बालू उत्खनित का मिला साक्ष्य
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) रवि कुमार सिंह के नेतृत्व में 9 जुलाई को जिला के हद में हरला थाना क्षेत्र के भतुआ स्थित दामोदर नदी तट से लगभग 700 मीटर दक्षिण में स्थित अवैध बालू उत्खनन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।
बताया जाता है कि निरीक्षण के क्रम में मिट्टी को गहराई से खोदकर अवैध रूप से बालू निकाले जाने के स्पष्ट साक्ष्य पाए गया। दो अलग-अलग स्थलों पर प्रशाखीय मापी की गई, जिसमें लगभग 2,01,113 घनफीट मिट्टी एवं 2,68,532 घनफीट बालू का अवैध उत्खनन का साक्ष्य पाया गया। डीएमओ के निर्देश पर उक्त अवैध गतिविधि में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध हरला थाना में खनन टीम द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस अभियान में खान निरीक्षक जितेन्द्र कुमार महतो, खान निरीक्षक सीताराम टुडू, सहायक अवर निरीक्षक सामंत हांसदा, हरला थाना पुलिस बल सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।
एक अन्य जानकारी के अनुसार बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिले में अवैध खनन एवं बालू भंडारण के विरुद्ध चलाएं जा रहे सघन जांच अभियान के तहत 9 जुलाई को चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र कि मोदीडीह-कुमरी के समीप खनन विभाग द्वारा विशेष छापामारी की गई। छापामारी के दौरान उक्त स्थल पर खनन टीम को लगभग 4000 घनफीट अवैध बालू का भंडारण पाया गया, जिसे विधिवत जप्त किया गया। यह भंडारण किसी भी वैध खनन अनुज्ञप्ति के बिना किया जा रहा था।
इस अवैध कार्य में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध चास मुफ्फसिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन एवं बालू के अवैध भंडारण पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। अभियान में खनन निरीक्षक सीताराम टुडू, चास थाना के पुलिस अवर निरीक्षक कुंदन कुमार सहित पुलिस बल सक्रिय रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply