कोविड 19 के लिए कार्य कर रहे डीईओ के मानदेय का शीघ्र करें भुगतान-उपायुक्त
एस.पी.सक्सेना/बोकारो। डीएमएफटी प्रबंधकीय परिषद (DMFT Managerial Council) की बैठक एक दिसंबर को बोकारो उपायुक्त (Bokaro Deputy Commissioner) राजेश सिंह की अध्यक्षता में गोपनीय प्रकोष्ट में आयोजित की गई। डीएमएफटी प्रबंधकीय समिति द्वारा बैठक में कुल 07 बिन्दुओं पर चर्चा की गयी।
उक्त बैठक में सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार पाठक की अधियाच पर कोविड-19 के रोकथाम, टेस्टिंग एवं अन्य कोविड से संबंधित सामग्रियों के क्रय पर चर्चा की गयी। उपायुक्त सिंह ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि सरकार के दिशा निदेशों एवं मापदंडों का अनुपालन करते हुए कोविड-19 से संबंधित सामग्रियों का क्रय किया जाय। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिया कि कोविड 19 के लिए कार्य कर रहे डाटा एंट्री ऑपरेटर के मानदेय का भुगतान शीघ्र करायें। साथ ही बोकारो जेनरल अस्पताल बोकारो में ब्लड प्लाजमा थैरेपी सुविधा स्थापित करने को लेकर सिविल सर्जन को अग्रेतर कार्यवाई हेतु निदेशित किया। उपायुक्त सिंह ने कोविड 19 की रोकथाम हेतु वाहन व फ्लेक्स होल्डिंग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त जय किशोर प्रसाद, वन क्षेत्र पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार सिंह, जिला योजना पदाधिकारी देवेश गौतम सहित अन्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply