Advertisement

सारण जिले में कक्षा 10 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 8 जनवरी तक निलंबित-डीएम

जिले में ठंड और सर्दी को देखते हुए लिया गया निर्णय

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिला दंडाधिकारी सह जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने आगामी 8 जनवरी तक कक्षा 10 तक की शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित करने का निर्देश दिया है।

जानकारी के अनुसार डीएम ने 4 जनवरी को अपने आदेश से ठंड और सर्दी को देखते हुए जिले के कक्षा 10 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 8 जनवरी तक निलंबित कर दी हैं। यह आदेश जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी लागू होगा।

इससे पहले डीएम श्रीवास्तव ने 4 जनवरी तक शैक्षणिक गतिविधियां निलंबित कर दी थीं। पुनः लगातार भीषण सर्दी के कारण उन्होंने नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के लिए यह आदेश जारी किया है। अब कक्षा 10 और उससे आगे की कक्षाएं सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे के बीच उचित सावधानियों के साथ जारी रहेंगी।

आंगनवाड़ी केंद्र दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच ही बच्चों को गर्म पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए खुले रहेंगे।सभी निजी और सरकारी विद्यालयों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे उपरोक्त आदेश के अनुसार कक्षाएं संचालित करेंगे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *