Advertisement

डीएम ने लोक शिकायत के 10 मामलों की सुनवाई कर किया समाधान

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 2 फरवरी को जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की।

डीएम समीर ने शिकायत का निवारण करते हुए कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

डीएम समीर लोक शिकायत के कुल 10 मामलों की सुनवाई की, जिसमें 5 मामलों पर अंतिम रूप से आदेश पारित किया। शेष 5 मामलों में उन्होंने पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है।

लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *