Advertisement

डीएम ने किया जिले में संचालित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का निरीक्षण

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) अमन समीर ने 28 सितंबर को समाज कल्याण विभाग बिहार द्वारा सारण जिले के छपरा में संचालित पर्यवेक्षण गृह सह बाल सुधार गृह का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर उन्होंने बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक को उक्त गृह में बार-बार आ रहे बच्चों के अभिभावकों से मिलकर उनमें सुधार लाने का निर्देश दिया।
निरिक्षण के क्रम में डीएम समीर ने बाल संरक्षण इकाई के प्रभारी सहायक निदेशक को निर्देश दिया कि वे अभिभावकों को बुलाकर उनकी काउंसिलिंग कर उन्हें समझाने तथा संबंधित बच्चों में सुधार लाने के प्रयास के लिए आवश्यक कारवाई करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि ऐसा होने से उक्त बाल सुधार गृह से ऐसे बच्चे निकलकर पठन- पाठन का कार्य कर समाज में प्रतिष्ठित हो सकेंगे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित जिला योजना पदाधिकारी तथा कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन छपरा – 1 को विधायक मद से उक्त पर्यवेक्षण गृह भवन के जीर्णोद्धार कार्य के लिए सभी आवश्यक बिंदुओं को समावेशित करते हुए दो दिनों के अंदर जीर्णोद्धार कार्य से संबंधित नक्शा तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया, ताकि जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कराया जा सके।

जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई को निर्देश दिया गया कि उक्त गृह में जो बच्चे बार-बार आ रहें हैं, उनमें सुधार लाने के लिए उनके अभिभावकों से मिलकर अथवा उन्हें बुलाकर उनकी काउंसिलिंग कर उन्हें समझाने तथा संबंधित बच्चों में सुधार लाने के प्रयास के लिए

आवश्यक कारवाई करना सुनिश्चित करें, ताकि उक्त गृह से निकलकर वे पठन- पाठन का कार्य कर समाज में प्रतिष्ठित हो सकें। निरीक्षण के क्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी सहित जिला योजना पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन छपरा तथा स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *