अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिलाधिकारी (डीएम) वैभव श्रीवास्तव ने 7 फरवरी को कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल सोनपुर तथा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी व् अंचलाधिकारियों के साथ जिला के हद में अमनौर बाईपास पथ निर्माण तथा परसा बाईपास पथ निर्माण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों परियोजनाओं के तहत सभी मौजों में एक सप्ताह के अंदर कैंप आयोजित कर सभी संबंधित रैयतों से अभिश्रव प्राप्त कर उसी समय त्रुटि निराकरण करते हुए सभी परिपूर्ण अभिश्रव जिला भू अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। ताकि यथाशीघ्र मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जा सके।
डीएम द्वारा कहा गया कि कैंप आयोजन के साथ ही जिन रैयतों को नोटिस का तामिला नहीं हुआ है, उनकी डोर टू डोर जाकर पहचान करते हुए उन्हें नोटिस का तामिला कराते हुए उसी समय उनसे सभी वांछित कागजात प्राप्त करें। साथ ही कैंप आयोजन की तिथि की सूचना सभी सम्बन्धित क्षेत्रों में पूर्व से ही माइकिंग के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के दौरान डीएम द्वारा उपरोक्त दोनों परियोजनाओं से संबंधित रैयतों से भी वार्ता कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया। उन्होंने कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल सोनपुर को दोनों परियोजनाओं में पथ निर्माण के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व् स्थानीय रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply