प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। सारण जिला के निकटवर्ती वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीते 26 जनवरी को आयोजित समारोह में आत्मा के उप परियोजना निदेशक सियाराम साहू को जिला पदाधिकारी यशपाल सिंह मीणा ने सम्मानित किया। साहु को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीएम द्वारा पुरस्कृत किया गया।
जानकारी के अनुसार साहु के पुरस्कार प्राप्त करने पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित और आत्मा अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह, पूर्व सरपंच राम प्रवेश सिंह, मुशर्रफ खलील, प्रभु दयाल सिंह, कमलेश्वर पासवान, महेश प्रसाद सिंह, चंद्रदीप राय, रामकृपाल सिंह इत्यादि के अलावा जिले के दर्जनों किसानों ने हर्ष व्यक्त कहा है।
इस अवसर पर किसानों ने कहा कि सियाराम साहू का लगन और प्रतिभा वाकई बेमिसाल है। यह सम्मान उनके योग्य भी है। यह सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है कि उनके उल्लेखनीय योगदान का सम्मान किया जा रहा है। उनके उज्वल भविष्य की कामना करते हुए किसानों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।
![]()













Leave a Reply